Katihar News: अजोला से खेती-पशुपालन की लागत घटाने की पहल
कटिहार, सितम्बर 22 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। कृषि को अधिक टिकाऊ और संसाधन-कुशल बनाने के साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में कृषि विभाग ने अजोला को उपयोगी जैव-संसाधन के रूप में अपनाने की पहल शुरू की है। मंगलवार को संयुक्त कृषि भवन, कटिहार के परिसर में जिले के प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध किसानों के बीच अजोला के प्रत्यक्षण-सह-वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को अजोला के वैज्ञानिक उत्पादन, रख-रखाव और कृषि एवं पशुपालन में इसके उपयोग की तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह तथा जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) राजीव कुमार मौजूद रहे। कृषि पदाधिकारी ने अजोला के उत्पादन और उपयोग की पूरी प्रक्रिया से किसानों को अवगत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.