Katihar News: अच्छे क्रेडिट रिकॉर्ड के लिए समय पर ऋण चुकाएं: एलडीएम
कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री द्वारा शहर के एक होटल में माइक्रोफाइनेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेष रूप से महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान करना, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा जिम्मेदार ऋण व्यवहार को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से 80 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा, अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक मनीष कुमार सिंह मौजूद थे। एलडीएम ने महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.