कटिहार, जुलाई 19 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता लगातार बदलते मौसम के बीच अगले 72 घंटे तक जिले में तेज एवं मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार से मंगलवार तक आसमान पर करीब 90 प्रतिशत बादलों का डेरा रहेगा। बीच-बीच में झमाझम बारिश के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी। मौसम में आए इस बदलाव से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

देश के मौसम का हाल रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले दिन की तुलना में दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात का पारा 25 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा। तेज नमी और बादलों की मौजूदगी के कारण दिनभर उमस बनी रह सकती है, लेकि...