Katihar News: अगले तीन दिन भी बरसेंगे बादल, 24 मिमी तक वर्षा के आसार
कटिहार, सितम्बर 7 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। बाढ़ और मौसम की मार के बीच कटिहार के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को जिले में 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है और करीब 24 मिमी तक वर्षा हो सकती है। इसके बाद सोमवार से गुरुवार तक भी रुक-रुक कर अच्छी बारिश के संकेत हैं। ऐसे समय में यह बारिश धान की बढ़वार के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। खेतों में नमी बढ़ने से पौधों का विकास तेज होगा और बेहतर उत्पादन की उम्मीद मजबूत होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और शाम तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.