Katihar News: अगले चार दिनों तक 80-90 फीसदी बारिश के आसार
कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। गंगा, कोसी और बरंडी जैसी नदियों के बीच बसे कटिहार जिले में बाढ़ और जलजमाव की चुनौती के बीच अब मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है। पिछले कुछ दिनों से उमस और तेज धूप से परेशान लोगों को बुधवार से मौसम राहत दे सकता है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक जिले में 80 से 90 फीसदी तक बारिश की संभावना है। बारिश का यह दौर खेतों में नमी लौटाने के साथ धान, मक्का, जूट और सब्जियों की फसल के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। मंगलवार सुबह 7:24 बजे कटिहार का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन अधिक नमी के कारण लोगों को 34 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बने। पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.