Katihar News: अक्टूबर में भी उमस का सितम, 32 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
कटिहार, अक्टूबर 13 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। धान की बालियों में दाने पकने लगे हैं। खेतों में किसानों की महीनों की मेहनत फसल बनकर तैयार है, लेकिन अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। जिले में मंगलवार को आसमान साफ रहने के बावजूद चिपचिपी गर्मी का असर बना रहा। दोपहर में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। मौसम का यही मिजाज अगले पांच दिनों तक बने रहने की संभावना है। ऐसे में धान की कटाई, सुखाने और सुरक्षित भंडारण को लेकर किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। साफ आसमान, फिर भी चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं
मौसम और तापमान की स्थिति मंगलवार सुबह 26 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लोगों को 27 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। हवा की गति कम रहने से उमस का अहसास बना रहा। दिन चढ़ने के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.