Katihar News: अंधाधुंध खाद के इस्तेमाल से बिगड़ सकती है मिट्टी की सेहत, संतुलित उर्वरक पर जोर
कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता । खेतों में ज्यादा उपज लेने की होड़ में रासायनिक खाद का असंतुलित इस्तेमाल मिट्टी की सेहत पर भारी पड़ सकता है। मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हुई तो इसका असर फसल की पैदावार से लेकर किसानों की आमदनी तक पर पड़ सकता है। इस चुनौती से निपटने और खेती को टिकाऊ बनाने के लिए कटिहार में उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर दिया गया। इफको और जिला कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पीएम-प्रणाम योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को मिट्टी बचाने और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का संदेश दिया गया। मिट्टी की जांच के बाद ही करें खाद का इस्तेमाल
पीएम-प्रणाम योजना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीडीसी डॉ. नेहा कुमारी ने किसानों से आधुनिक एवं स्वदेशी कृषि तकनीकों को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.