Katihar News: अंडर 11 टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 25 से
कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि शहर के महेश्वरी एकेडमी मैदान में 25 अक्टूबर से स्व. महामाया देवी अंडर 11 टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के भारत भूषण झा ने बताया कि टूर्नामेंट में बिहार, बंगाल, झारखंड व नेपाल की 13 टीम हिस्सा लेगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों का रजिस्ट्रेशन कार्य पूरा हो चुका है। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद करेंगे। विजेता व उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी। टूर्नामेंट के सभी मैच में खिलाड़ी रंगीन पोशाक व सफेद गेंद से मैच खेलेंगे। बीसीए पैनल के अंपायर निर्णायक की भूमिका में रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.