Kashipur News: 83 लीटर कच्ची शराब संग दो गिरफ्तार
काशीपुर, अगस्त 3 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से 64 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने पैगिया फैक्ट्री के पास नंदरामपुर मार्ग से ग्राम मुकुंदपुर निवासी मनदीप सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह को करीब 19 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, शिवलालपुर रोड स्थित पैगा गांव जाने वाली पुलिया के पास रेलवे कॉलोनी निवासी राजा पुत्र चंद्रप्रकाश को करीब 45 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.