Kashipur News: 75 रक्तदाताओ ने किया रक्तदान
काशीपुर, जुलाई 19 -- Kashipur News: काशीपुर। मानवमात्र के कल्याणार्थ सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में गढीनेगी शाखा में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें मिशन के लगभग 75 श्रद्धालु भक्तों ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। जबकि 82 श्रद्धालुओं ने रक्त दान के लिये रजिस्ट्रेशन कराया। रक्त संग्रहित करने हेतु एलडी भटृ राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम डॉक्टरों सहित मौजूद रहीं। केंद्रीय प्रचारक,संत निरंकारी मंडल नेपाल सिंह ने पहुंचकर सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी सच्ची सेवा भावना के लिए प्रशंसा करी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.