Kashipur News: 584 आवासों की कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का टोटा
काशीपुर, अगस्त 27 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। गंगापुर गोसाईं-कुंडेश्वरी रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की करीब 584 फ्लैटों वाली कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लाभार्थियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। निर्माण कंपनी की ओर से सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने पर कॉलोनीवासियों ने नगर निगम से गुहार लगाई है। उन्होंने नियमित कूड़ा वाहन भेजने के साथ विद्युत पोलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है। नगर निगम को दिए ज्ञापन में लाभार्थियों ने बताया कि कॉलोनी का निर्माण करने वाली कंपनी की ओर से विद्युत पोलों पर आवश्यक प्रकाश व्यवस्था नहीं कराई गई। उनका कहना है कि नियमानुसार कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के तहत प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए थी, लेकिन सुविधा नहीं मिलने से रात के समय कॉलोनी में अंधेरा छाया रहता है।
सुरक्षा चिंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.