Kashipur News: 456 ग्राम गांजा संग महिला गिरफ्तार
काशीपुर, नवम्बर 3 -- Kashipur News: काशीपुर। कुंडा कोतवाली पुलिस ने 456 ग्राम गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार शाम कुंडा कोतवाली के एसआई नवीन जोशी ने ढेला नदी जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 456 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम परमजीत कौर पत्नी स्व. सुरजीत सिंह निवासी गड्ढा कॉलोनी, रंपुरा, काशीपुर बताया। मामले की विवेचना एसआई गोविंद सिंह मेहता को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: 48 किलो गांजा बरामद, एक महिला गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.