काशीपुर, अगस्त 11 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर गांव से बूढ़ा फार्म देश मित्र फार्म और एनएच-74 दोराहा से हरलालपुर होते हुए नहर मार्ग तक की जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 40 वर्षों से इस मार्ग का नवनिर्माण नहीं कराया गया है।

सड़क की समस्या ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बाजपुर गांव से बूढ़ा फार्म, देश मित्र फार्म और एनएच-74 दोराहा तक करीब पांच किलोमीटर मार्ग अत्यंत जर्जर हालत में है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बरसात के मौसम में स्कूली बच्चों, राहगीरों और खेतों में काम करने वाले किसानों को आवागमन में काफी परेशानी होती है।

आपातकालीन स्थिति रात क...