Kashipur News: 30 लीटर कच्ची शराब संग एक गिरफ्तार
काशीपुर, सितम्बर 13 -- Kashipur News: बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने बक्शी घाट जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बक्शी घाट जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पीले रंग के कट्टे में रखे 55 पाउच बरामद हुए। इनमें करीब 30 लीटर कच्ची शराब थी। पुलिस ने मौके से ग्राम जगन्नाथपुर सुल्तानपुर पट्टी निवासी कुंवर सिंह उर्फ डिम्पी पुत्र बृज मोहन को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.