Kashipur News: 3.14 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
काशीपुर, अगस्त 10 -- Kashipur News: काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 3.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार शाम चेकिंग के दौरान करबला मैदान से आगे सेमल के पेड़ के पास पुलिस ने लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा निवासी सलीम उर्फ दानिश को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.