काशीपुर, अगस्त 24 -- Kashipur News: जसपुर। राइंका हमीरावाला के खेल मैदान में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद स्पर्धा के तहत कुश्ती और ग्रीको-रोमन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के 22 पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सात सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में आयोजित जिला ...