Kashipur News: 18.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर, अक्टूबर 24 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने 18.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस की टीम 23 अक्तूबर को बांसफोड़ान क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंसार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान के पास से 28 वर्षीय फरमान उर्फ रंगीली निवासी मधुबन नगर को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.