Kashipur News: 16 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
काशीपुर, जुलाई 25 -- Kashipur News: काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान 16 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार रात एसआई मनोज सिंह धौनी, एसआई कंचन पडलिया और हेड कांस्टेबल जितेंद्र बिष्ट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान नूरपुर मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से करीब 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलविंदर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ढकिया नंबर-2, कुंडेश्वरी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.