काशीपुर, अगस्त 23 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। साहित्य दर्पण समिति की मासिक काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य और श्रृंगार से सजी रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। रविवार को उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह परिसर स्थित सभागार में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, समिति संरक्षक डॉ. यशपाल सिंह रावत समेत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कवि सोमपाल प्रजापति सोम ने मां शारदे की वंदना से काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया। आयोजक गीतकार विजय प्रकाश कुशवाहा ने अपनी रचना प्रस्तुत की। कवि वीके मिश्रा ने भी रचना सुनाई। यह भी पढ़ें- कवि गोष्ठी में गूंजे भावपूर्ण काव्य स्वर हास्य कवि डॉ. प्रतोष मिश्रा ने अपनी हास्य रचना से श्रोताओं को ग...