Kashipur News: हार्डवेयर की दुकान में चोरी का आरोपी दबोचा, माल बरामद
काशीपुर, अक्टूबर 15 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने बांसखेड़ी क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और मुरादाबाद से चोरी की गई एक स्कूटी बरामद हुई है। बीते 12 अक्तूबर को बांसखेड़ी निवासी आशीष कुमार ने आईटीआई कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 अक्तूबर की रात अज्ञात चोर उनकी दुकान की खिड़की तोड़कर नकदी और हार्डवेयर का सामान चुरा ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार रमेश सैनी निवासी बांसखेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का हार्डवेयर सामान, 3500 रुपये की नकदी और थाना मझोला, मुरादाबाद क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.