Kashipur News: हादसे में मामा-भांजे की मौत के मामले में डंपर चालक पर मुकदमा
काशीपुर, अक्टूबर 29 -- Kashipur News: रुद्रपुर। बीते दिनों बगवाड़ा में डंपर की चपेट में आने से मामा और भांजे की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम सैंजनी निवासी राधेश्याम चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा रोहित चौहान बीते दिनों अपने मामा अच्छे लाल को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। बगवाड़ा में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में मामा अच्छे लाल और भांजे रोहित चौहान की मौत हो गई थी। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंप बताया डंपर यूपी-25-एफटी-1675 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बेटे और साले की मौत के बाद अंतिम संस्कार समेत अन्य क्रियाकर्म में व्यस्त रहने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि तहरीर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.