Kashipur News: हर्ष फायरिंग पड़ी भारी, बाजपुर में दो युवकों पर केस दर्ज,
काशीपुर, जुलाई 31 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। खुशियों के माहौल में शेखी बघारना दो युवकों को भारी पड़ गया। एक सगाई समारोह के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि एक समारोह के दौरान अवैध रूप से फायरिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही दरोगा देवेंद्र मनराल पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम शर्मा निवासी केशोवाला और उसके साथी तुषार शर्मा निवासी मुंडिया कला को मौके से हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने शुभम शर्मा के पास से एक 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.