Kashipur News: हरिपुरा जबरान में पारंपरिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ गौरी-शंकर विवाह
काशीपुर, अगस्त 20 -- Kashipur News: बाजपुर। निकटवर्ती ग्राम हरिपुरा जबरान में गुरुवार को सदियों पुरानी पहाड़ी संस्कृति और लोक परंपरा के अनुरूप श्रद्धा एवं उल्लास के साथ गौरी-शंकर विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान और पहाड़ी रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की सभी रस्में पूरी कीं। कार्यक्रम में मांगलिक गीतों और लोकनृत्यों के बीच महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की रस्में विधिवत संपन्न कराईं। पूरे आयोजन में पहाड़ी लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। महिलाओं ने कहा कि आधुनिकता के दौर में भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समृद्ध पहाड़ी संस्कृति, लोक परंपराओं और विरासत को जीवंत रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: माजरा में कुर्मांचल परिषद ने मनाया सातों-आठों और गौरा पूजन पर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.