Kashipur News: हथियारबंद बदमाशों को बुलाकर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप
काशीपुर, सितम्बर 21 -- Kashipur News: बाजपुर। हरलालपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को सीओ अखिलेश कुमार से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने गांव में हथियारबंद युवकों को बुलाकर गाली-गलौज और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
गांव में हिंसा की घटना सीओ ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि 17 सितंबर की रात गांव के ही कुछ लोगों ने बाहर से 25 से 30 युवकों को बुलाया था। आरोप है कि युवकों के पास धारदार हथियार समेत अन्य हथियार थे। उन्होंने गांव में घुसकर ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आराध्य भगवान श्रीराम और समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना ग्रामीणों के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.