Kashipur News: स्वच्छता चौपाल में मेयर ने दिए सुझाव
काशीपुर, सितम्बर 22 -- Kashipur News: काशीपुर। नगर निगम की ओर से स्वच्छता को लेकर वार्ड नंबर 40 में स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। मेयर दीपक बाली ने लोगों से शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों को स्वच्छता से जुड़े सुझाव भी दिए। मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 कचनालगाजी-मानपुर में स्वच्छता चौपाल लगाई गई।
स्वच्छता के उपाय मेयर दीपक बाली ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी नहीं आती है तो उस पर लिखा नंबर नोट कर लें और गाड़ी न आने पर उस नंबर पर संपर्क करें। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार न हो तो उनसे अथवा निगम के अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने क्षेत्र के कूड़ा कलेक्शन वाहन के चालक, सहायक, सुपरवाइजर और सफाई व्यवस्था के सुपरवाइजर से जनता को रूबरू करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.