काशीपुर, अगस्त 1 -- Kashipur News: बाजपुर। बाजपुर चीनी मिल में स्क्रैप नीलामी और उठान में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए शासन द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति शनिवार को चीनी मिल पहुंची। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त टी.एस. मर्तोलिया की अध्यक्षता में टीम ने गेस्ट हाउस में अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए तथा स्क्रैप नीलामी, तौल प्रक्रिया और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। समिति ने स्क्रैप टेंडर, गेट पास, वजन पर्चियों और नीलामी से जुड़े दस्तावेजों का कई घंटे तक परीक्षण किया। जांच के दौरान मिले तथ्यों को रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...