Kashipur News: स्कूली बच्चों को दी कानूनी जानकारी
काशीपुर, सितम्बर 8 -- Kashipur News: काशीपुर। विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत ढकिया कला स्थित आरएस ढिल्लों जनता इंटर कॉलेज, महादेव नगर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी दी गई। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ममता पंत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्परिणाम और नालसा की विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों को ओटीपी, पासवर्ड और निजी जानकारी किसी से साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- विधिक साक्षरता जागरुकता कार्यक्रम हुआ इस दौरान मेगा ड्राइव चरण-1 की जानकारी देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.