काशीपुर, अक्टूबर 20 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। यूपी के ठाकुरद्वारा क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग कार सवार ने स्कूटी सवारों पर मारपीट कर कार ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, कार में एक लाख 27 हजार रुपये की खरीदी गई सोने की चेन भी रखी थी। घटना की सूचना पर कई लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यूपी के ठाकुरद्वारा के ग्राम राघूवाला निवासी डॉ. मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह अपने बेटे डॉ. नफीस अहमद के साथ कार से रामनगर रोड स्थित तनिष्क शोरूम पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक लाख 27 हजार रुपये की सोने की चेन खरीदी। इसके बाद रात करीब नौ बजे वह कुंदन स्वीट्स से मिठाई लेने पहुंचे और सड़क किनारे कार खड़ी कर दी। इसी दौरान दो स्कूटी पर सवार पांच ...