Kashipur News: सेवा संकल्प सप्ताह के तहत किया गया तकनीकि जागरुकता कार्यक्रम
काशीपुर, सितम्बर 24 -- Kashipur News: काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक की ओर से सेवा संकल्प सप्ताह के तहत उदय राज इंटर कॉलेज में तकनीकी जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में आईटी विभागाध्यक्ष जगदीश पांडेय ने विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और वेब डेवलपमेंट की जानकारी दी तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सीएसई एवं आईटी विभाग के छात्र-छात्राओं देवांश, कार्तिक, शिवम, स्नेहा, ओम रावत और दीपक द्वारा स्पाइडर रोबोट एवं लाइन फॉलोइंग रोबोट का प्रदर्शन रहा। वहीं, फार्मेसी विभागाध्यक्ष विपिन वर्मा के मार्गदर्शन में फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच की गई। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.