काशीपुर, अगस्त 29 -- Kashipur News: जसपुर। लकड़ी व्यापारी मो. जुनैद ताज के छोटे भाई मो. जावेद पुत्र मुमताज हसन को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की सदस्यता मिलने पर विधायक आदेश चौहान ने सम्मानित किया। मोहल्ले के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। शुक्रवार को मोहल्ला छीपीयान पहुंचे विधायक आदेश चौहान एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लोगों ने स्वागत किया। विधायक ने जावेद को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की सदस्यता मिलने पर मुबारकबाद दी और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...