Kashipur News: सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में साई के मुक्केबाजों ने जीते पांच पदक
काशीपुर, अक्टूबर 12 -- Kashipur News: काशीपुर। गुरुग्राम में आयोजित सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में काशीपुर साई के मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण समेत पांच पदक जीते। साई के बॉक्सिंग कोच सिकंदर पटेल ने बताया कि 8 से 11 अक्तूबर तक आरबीएसएम पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें काशीपुर साई के बॉक्सर गौरव सिंह ने 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 52 किग्रा भार वर्ग में विशाल चंद, 48 किग्रा भार वर्ग में विवेक और 70 किग्रा भार वर्ग में अस्तित्व थापा ने रजत पदक हासिल किए। 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग में विभोर तोमर ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले सितंबर में आयोजित यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी साई के मुक्केबाजों ने तीन पदक हासिल किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.