काशीपुर, सितम्बर 11 -- Kashipur News: जसपुर। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत युवा कल्याण विभाग की ओर से सांसद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया में पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में विभिन्न आयु वर्ग के 30 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शुक्रवार को युवा कल्याण के खेल प्रशिक्षक रवि कुमार ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में आदित्य सिंह ने लव कुश को सीधे सेटों में हराया। डबल्स में रणवीर सिंह और परीक्षित सिंह चयनित हुए। अंडर-19 में आयुष सिंह ने आजम को मात देकर जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...