काशीपुर, सितम्बर 3 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने गुरुवार को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप दीक्षित को मरीजों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं व उपचार की जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, सामान्य वार्ड, गहन चिकित्सा कक्ष और नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष का भी निरीक्षण किया। सीएमओ ने निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवश्यक दवाइयां व उपचार समय पर उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: सर्जरी वार्ड में डॉक्टर का नाम ...