काशीपुर, सितम्बर 21 -- Kashipur News: काशीपुर। जीरो एमिशन डे पर काशीपुर नगर निगम और द गुरुकुल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहर में साइकिल एवं पैदल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नगरवासियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेंस अकेडमी ने निकाली साइकिल रैलीरैली का शुभारंभ सोमवार को नगर निगम से शुरू हुई रैली को मेयर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने रवाना किया। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, नगर निगम के अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की ...