Kashipur News: साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 93 हजार, मुकदमा दर्ज
काशीपुर, अक्टूबर 16 -- Kashipur News: बाजपुर। ग्राम जोगीपुरा निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठग ने 93,276 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जोगीपुरा निवासी गुरमीत सिंह पुत्र दौलत चंद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अक्तूबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 93,276 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने की जानकारी मिलने पर उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने 15 अक्तूबर को पुलिस से मामले की शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.