काशीपुर, सितम्बर 10 -- Kashipur News: काशीपुर। महेशपुरा क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पिता के अनुसार, उनकी पुत्री आठ सितंबर की रात सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...