Kashipur News: सशक्त राष्ट्र के रूप में आने वाला समय भारत का: बाली
काशीपुर, अक्टूबर 13 -- युवा शक्ति और विकसित भारत का संकल्प Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत एवं अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत मंगलवार को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने युवाओं और छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवा ही समृद्ध और विकसित भारत के कर्णधार हैं। इसलिए उन्हें पूरी कर्मठता और ईमानदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि विश्व में सुदृढ़ और सशक्त राष्ट्र के रूप में आने वाला समय भारत का है। युवा देश की असली ताकत हैं और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.