Kashipur News: सरस्वती सुर संगीत कला मंच के कलाकारों ने गीतों की शाम को बनाया यादगार
काशीपुर, अक्टूबर 20 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। तीर्थ द्रोणासागर में चल रहे केडीएफ नवरात्रि महोत्सव में मां सरस्वती सुर संगीत कला मंच के कलाकारों ने गीतों और भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। सोमवार शाम द्रोणासागर स्थित ओपन थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में गायक धर्मेंद्र सिंह ने नाम गुम जाएगा, चेहरा बदल जाएगा..., अजय गुप्ता ने खाटू श्यामजी का भजन साथी हमारा कौन बनेगा... और महेश वर्मा ने जब दीप जले आ जाना... गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं जानी सिंह ने जानम देख लो मिट गई दूरियां... और दीक्षा ने फेरों से ही न फेरों नजरिया... की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मां दुर्गा की आराधना में विदुषी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.