काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। आर्मी डिपो में सईस पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.95 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला एसएसपी के आदेश पर दर्ज किया गया। पांडेय कॉलोनी, गोपीपुरा निवासी सुनील कुमार पुत्र स्व. छोटे लाल ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग समेत विभिन्न अधिकारियों को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि कमांडेंट रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल एवं डिपो, हेमपुर में स्टेबल सफाईवाला के पद पर कार्यरत हरकेश मीना ने वर्ष 2024 में उसे डिपो में सईस पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने दावा किया कि उसकी आर्मी के एक बड़े अधिकारी से अच्छी पहचान है और उसी के माध्यम से भर्ती कराई जाएगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी की बातों पर विश्वास कर उसन...