काशीपुर, जुलाई 26 -- Kashipur News: काशीपुर। रामनगर रोड स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कटोराताल चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार शव अस्पताल परिसर के बाहर काफी देर से पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में भी सूचना भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...