काशीपुर, अक्टूबर 8 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता । जसपुर के मिलन हॉल में त्रिस्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन आयोजित किया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विनय रोहेला, डॉ. यूनूस चौधरी, जयपाल सिंह और ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर ने किया।पीडी विंदु वासनी ने जनप्रतिनिधियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, आरटीआई, सेवा का अधिकार, सिटीजन चार्टर और स्वयं के स्रोत से आय बढ़ाने की जानकारी दी। अतिथियों ने कहा, गांवों के विकास से ही 2047 तक भारत विकसित देश बनेगा। इस दौरान बीडीओ केके कांडपाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे जिपं सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी ने अफसरों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई और जनप्रतिनिधियों को बहिष्कार करने के लिए प्रेरित कर वीडियो वाय...