Kashipur News: समाज की असली ताकत उसके संस्कार व बुर्जुग : बत्रा
काशीपुर, जुलाई 27 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसके संस्कार और बुजुर्ग होते हैं। जिन परिवारों और समाजों में बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है, वहां खुशहाली, एकता और सकारात्मक सोच का वातावरण बना रहता है। सोमवार को उत्तरांचल पंजाबी महासभा के बुजुर्ग सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री बत्रा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का जीवन अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक होता है। हमें उनके अनुभवों से सीख लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज ने देश की आजादी से लेकर व्यापार, उद्योग, शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कठिन परिस्थितियों में भी समाज ने मेहनत, ईमानदारी और सेवा भावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.