Kashipur News: सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच वार्डवासियों ने खुद थामी झाड़ू
काशीपुर, अक्टूबर 6 -- Kashipur News: बाजपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था के बीच मझरा प्रभु के वार्ड नंबर एक के निवासियों ने खुद आगे आकर मिसाल पेश की है। प्रशासन के भरोसे बैठने के बजाय मंगलवार को वार्डवासियों ने स्वयं झाड़ू थामकर सड़कों और गलियों की सफाई की। सभासद प्रतिनिधि आदित्य चानना के नेतृत्व में चले इस अभियान में युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वार्डवासियों ने बताया कि हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का डर था। इसके चलते मोहल्ले के लोगों ने खुद ही कूड़ा एकत्र कर निस्तारण का बीड़ा उठाया। इस दौरान शशिकांत कौशिक, लक्की सागर, सुनील शर्मा, विनोद श्रीवास्तव, रिंकी सागर, ओमपाल सागर सहित कई लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस सामूहिक पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.