काशीपुर, जुलाई 13 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संघ एवं देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से जारी आमरण अनशन सोमवार को चैथे दिन भी जारी रहा। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारीसमर्थन सोमवार को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड ने अनशन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से तुरंत कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि कर्मचारियों की यह मांग पूरी तरह से न्यायसंगत है।सरकार पर आरोप उन्होंने प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि एक तरफ सफाई कर्मियों के पैर धोकर सम्मान देने का ढोंग रचा जाता ह...