Kashipur News: सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
काशीपुर, अगस्त 8 -- Kashipur News: बाजपुर। नगर पालिका परिसर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। 27 जून से आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों ने वर्ष 2021 में सरकार और संघ के बीच हुए समझौते के बिंदुओं पर अमल न होने पर रोष जताया। कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था से ठेका प्रथा समाप्त कर ठेका कर्मियों को नियमित करने, नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू करने, निष्क्रिय पदों को बहाल करने और 2021 के समझौते को लागू करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.