काशीपुर, अगस्त 17 -- Kashipur News: काशीपुर। कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई सब्जी मंडी महेशपुरा निवासी अंश ठाकुर पुत्र मोहन लाल ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को उनके फूफा धर्मवीर सिंह बाइक से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। रात को श्यामपुरम की पुलिया के पास एक कार चालक गलत साइड से आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...