Kashipur News: सड़क हादसे में मजदूर की मौत
काशीपुर, अगस्त 6 -- Kashipur News: काशीपुर। कुंडेशवरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भट्टा कॉलोनी के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मजदूर राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। राजपाल रात 7:30 बजे अपनी मजदूरी पूरी कर घर वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, दोहरी वकील, भट्टा कॉलोनी निवासी राजपाल (45 वर्ष), पुत्र स्व. ध्यान सिंह, बुधवार रात फैक्ट्री से मजदूरी खत्म करके बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मार्ग में किसी अज्ञात वाहन या जानवर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि राजपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.