काशीपुर, जुलाई 11 -- Kashipur News: काशीपुर। मानपुर रोड स्थित स्टेडियम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल का नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रकाश निलयम निवासी डॉ. गर्विता सिंह ने पुलिस चौकी कटोराताल में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता नंद लाल सिंह 9 जुलाई 2026 की रात लगभग 9 से 9:30 बजे के बीच मानपुर रोड स्थित स्टेडियम के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात मोटर वाहन ने तेज गति एवं लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में नंदलाल सिंह के सिर में गंभीर चोट आई औ...