Kashipur News: सड़क हादसे में घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
काशीपुर, अक्टूबर 4 -- Kashipur News: काशीपुर। रामनगर रोड स्थित रम्पुरा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से मानपुर रोड कुंदन कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय मजदूर महीपाल सिंह पुत्र प्रसादी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीते शुक्रवार सुबह मजदूरी पर जाते समय हुए हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे तीन बेटी व दो बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.