Kashipur News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के मामले में केस दर्ज
काशीपुर, अगस्त 13 -- Kashipur News: काशीपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी करन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 20 मई को उनके पिता गोपालदास घर के सामने सड़क पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में गोपालदास के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 21 मई को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.